फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- फतेहपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। इस पर्व को भाई दूज के अलावा भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। पर्व की मान्यता है कि भैया दूज के दिन भाई-बहन यमुना में एक साथ स्नान करें तो यम की फांस से मुक्त हो जाते हैं। अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनके खुशहाल और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार भेंट करते हैं। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। क्योंकि इस पर्व की कहानी मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ी है। यम द्वितीया पर बहन-भाई के स्नान की परंपरा चली आ रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना अपने भाई यमराज से अपने यहां आने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.