भैयाजी गिरोह ने की थी गोलू की हत्या, दोनों आरोपित धराये
नवादा, जुलाई 28 -- नरहट के गोलू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भैयाजी गिरोह के सदस्यों ने गोलू की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपितों को निरुद्ध कर लिया है। दोनों नाबालिग बताये जा रहे हैं। दोनों हाल ही में बाल सुधार गृह से बाहर आये थे। इस मामले में मृतक गोलू के पिता विनोद कुमार द्वारा सोमवार को नरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में वादी ने दोनों आरोपितों को नामजद किया है। दोनों पर गोलू की हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। वादी के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले गोलू उन्हीं दोनों लड़कों के साथ था। सभी ने साथ में खनवां गांव से कुछ दूरी पर स्थित मदनपुर स्कूल के समीप गांजा पीया था। इसके बाद गोलू की हत्या कर दी गयी। इससे पूर्व रविवार की शाम घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के लिए लाया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.