भैंस हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
गोरखपुर, मई 10 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाबारी गांव में रास्ते के किनारे बंधी भैंस को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की पूनम देवी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा शनि बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में भैंस बैठी होने पर हटाने को कहने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की निशा यादव पत्नी रामकिसुन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी भैंस को मार रहे थे। यह भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने पर बवाल, घर में घुसकर दंपति समेत चार को पीटा विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें उनकी बेटियां भी घायल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.