बरेली, मार्च 6 -- रामनगर मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार भैंस से टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नंदगांव जगतीरा निवासी कुंवरसेन अपने भांजे कुलदीप निवासी ग्राम मडियाभांसी, थाना कुंवर गांव के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक के सामने एक भैंस आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला में डॉक्टरों ने कुंवरसेन की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिवार वाले उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। जहां कुंरवसेन की गुरुवार को सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.