भैंस लदी पिकअप पलटी, चार लोग घायल
कानपुर, जून 7 -- डेरापुर, संवाददाता। कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर रविवार को कांधी गांव के पास भैंसों से लदी एक ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि पिकअप में लदी एक भैंस की मौत हो गई। भैंसों से भरी पिकअप तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे जा रही साइकिल और बाइक से टकरा गई। इससे टक्कर के बाद वाहन पलट गया। दुर्घटना में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक और साइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में डुबकी गांव निवासी रमेश, शिवम, रामनरेश घायल हो गए तथा कांधी गांव के सतेंद्र भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए चौकी इंचार्ज कांधी मलोक चंद्र ने एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कालेज अकबरपुर भिजवाया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.