भैंस लदा पिकअप लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 22 -- ओबरा, संवाद सूत्र। खुदवां थाना पुलिस ने भैंस लदा पिकअप लूट एवं अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटा गया पिकअप, भैंस तथा अगवा किए गए एक युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रफीगंज थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी सत्येंद्र कुमार दुबे का पुत्र सुधांशु कुमार, उपहारा थाना क्षेत्र के महेश परासी निवासी नारायण शर्मा का पुत्र अमित कुमार तथा अंबा थाना क्षेत्र के करमडीह निवासी संजय पांडे का पुत्र राधे रमण शामिल हैं।
घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि हसपुरा थाना से सूचना मिली थी कि सिहाड़ी स्थित बिहार पेट्रोल पंप के पास से कार सवार तीन लोगों ने भैंस लदा पिकअप लूट लिया है और खुदवां थाना क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कलेन रोड की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.