भैंस बेचने पर पति से झगड़ाकर पत्नी ट्रेन से कटी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शमशेर नगर निवासी 45 वर्षीय नेम देवी पत्नी ऋषिराम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात भैंस बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नेम देवी घर से चली गई थीं। पुलिस के अनुसार हथियापुर क्रॉसिंग से करीब तीन किलोमीटर दूर गेट संख्या 144/9/बी के पास रेलवे लाइन पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर महिला की पहचान शमशेर नगर निवासी नेम देवी के रूप में हुई। बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.