अलीगढ़, मार्च 26 -- गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मढौला में मंगलवार शाम मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों ओर से महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से सोनम पत्नी अमित ने आरोप लगाया कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही गौरव, रवि पुत्र मनवीर सिंह, रेखा, सुलेखा, शिखा पुत्री मनवीर सिंह, ममता पत्नी रवि व मनवीर सिंह पुत्र रोशन सिंह अपने साथ अन्य लोगों को लेकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.