भैंस बांधने के विवाद पर सगे संबंधियों में चले लाठी-डंडे
कन्नौज, जून 13 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपूर्वा में शनिवार की देर शाम मामूली बात पर अपनों के बीच ही संघर्ष छिड़ गया। महज़ भैंस बांधने जैसी छोटी सी बात पर एक ही परिवार के दो पक्ष इस कदर आमने-सामने आए कि मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। इस हिंसक झड़प में हमलावरों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। दोनों ओर से जमकर लाठियां बरसने के कारण महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लहूलुहान घायलों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठियां ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.