भैंस ने दो सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, एक घंटे बाद मौत
औरैया, जून 27 -- विकासखंड अछल्दा के पाता चौकी क्षेत्र के पुरवा मकु गांव में शनिवार को एक भैंस ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। अनोखे बच्चे के जन्म की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि जन्म के करीब एक घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव निवासी सुरेंद्र राजपूत की भैंस ने एक असामान्य बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दो सिर होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक लोग इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए जुटे रहे। पशुपालक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि भैंस पहली बार ब्याई थी। गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई थी, लेकिन प्रसव के समय दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के लगभग एक घंटे बाद बच्चे ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.