मोतिहारी, अप्रैल 17 -- पताही,शिव कुमार । प्रखंड के देवापुर पंचायत के खोड़ीपाकड़ गांव की सातवीं क्लास की छात्रा की शुक्रवार की दोपहर पोखर में डूबने से मौत हो गईं। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। प्रखंड के खोड़ीपाकड़ गांव निवासी रामनाथ पासवान की छोटी पुत्री ख़ुशी कुमारी (13) गांव से सटे भंडार बड़ा पोखर में भैंस को स्नान कराने आई थीं । इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं। अन्य भैंस चराने वालों द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गईं। परिजन व ग्रामीणों द्वारा जब तक निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बाउली में डूबने से युवक की मौत परिजनों द्वारा पचपकड़ी थाना को सूचित किया गया। पचपकड़ी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार व अपर थानाध्यक्ष सन्नी पाठक मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...