भैंस धोने गया युवक घाघरा नदी में डूबा, तलाश जारी
आजमगढ़, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव में रविवार की दोपहर घाघरा नदी में भैंस धोने गया युवक नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोर नदी में युवक की तलाश के लिए उतरे, देर शाम तक युवक का पता नहीं चला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सबितपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजन पुत्र संजय अपने ननिहाल महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी गंगापुर गांव में 10 दिन पूर्व आया था। रविवार को वह घाघरा नदी में भैंस धोने गया था। यह भी पढ़ें- नहाते वक्त गंगा में डूबा किशोर, तलाश जारी इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.