समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर उत्तर वार्ड 3 कापन तेरकुरबा गांव में सोमवार को भैंस नहलाने गए एक युवक की डुबकर मौत हो गई। युवक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेचन महतो का मंझला पुत्र प्रमोद कुमार सुबह करीब 9 बजे अपनी भैंस लेकर घर से निकला था। कापन चौर में मट्टिी खनन के कारण बने एक गड्ढे में वह भैंस नहलाने लगा इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना का पता तब चला जब दोपहर करीब 1 बजे भैंस चरकर अकेले घर वापस लौट आई। प्रमोद को साथ न देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। हादसे की खबर फैलते ही चौर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी श्रवण कुमार, सिकंदर, लालो महतो और अन्य युवाओं न...