बरेली, मार्च 24 -- एक गांव में भैंस चोरों ने धाबा बोल दिया। भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथियों फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया। जिससे लोगो में दहशत फैल गई। चोर एक भैंस को चोरी कर वाहन से ले जाने में कामयाब रहे। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। रविवार की रात चोरों ने अमशाह गांव को अपना निशाना बना डाला। चोरों ने गांव के गंगाराम की पशुशाला में धाबा बोल वहां बंधी एक भैंस और दो अन्य भैंसों को खोलकर ले जाने लगे। खटपट की आवाज सुनकर गंगाराम की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया और एक चोर को पकड़ लिया। इसी दौरान उसके साथियों ने फायरिंग कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और वे अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले। इस बीच चोर एक भैंस को चुरा कर ले जाने में कामयाब रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.