हरदोई, जून 14 -- अतरौली संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र में काफी दिनों से भैंस चोरी का गिरोह भी बड़ी सातिरता से सक्रिय हैं। रविवार को चोरी की भैंस डाले में लादते समय ग्रामीणों ने एक भैंस चोर गिरोह को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सैयापुर निवासी पीड़ित किसान छोटक्के का कहना है कि शनिवार की रात रोजाना की तरह गांव के किनारे मकान से कुछ ही दूर खुला पोजीशन में बने अपने अहाता में खूंटे से भैंस बांध कर वहीं सो रहा था। आधी रात करीब 12 बजे सोने के बाद सुबह पांच बजे जब वह जागा तो देखा कि भैंस चोरी से खोल कर ले जायी जा चुकी थी। छोटक्के कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर भैंस की खोज बीन करने लगा। खोजबीन करते हुए सुबह 6 बजे ग्रामीण सारंगपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने राहगीरों से...