बदायूं, सितम्बर 6 -- बदायूं। भैंस चोरी के मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की। दरअसल, इस्लामनगर थाना पुलिस बिसौली रोड पर भवानीपुर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय उसने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही काले सिंह को गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़े। इसके...