भैंस चोरी का विरोध करने पर युवक पर हमला
हरिद्वार, मई 15 -- सेक्टर-1 बीएचईएल रानीपुर निवासी शराफत पुत्र मुस्तफा ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी कि वह भैंस पालन का कार्य करता है। आरोप है कि 14 मई को वह अपने दो साथियों के साथ सेक्टर-1 स्थित जंगल किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान फरमान, विशाल, सोनू और सैताब निवासी पांवधोई मोहल्ला, अहबाब नगर के पास, ज्वालापुर अपने 30 साथियों के साथ वहां पहुंचे। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने जबरन उसकी भैंस ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार करने का प्रयास किया, लेकिन झुकने पर चाकू उसकी दाहिनी आंख पर लग गया। हमले में उसका एक दांत भी टूट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि चार नामजद समेत 40 आरोपियों के खिलाफ केस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.