लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- पढुआ थाना पुलिस ने भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चोरों के पास से एक भैंस भी बरामद की गई। चोरी की घटनाओं में भैंस ढोने वाले एक छोटा हांथी भी बरामद किया गया जिसे सीज कर दिया गया। पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक एक हफ्ते पहले गौरिया गांव से एक भैंस चोरी हो गई थी। छानबीन के दौरान निघासन थाना क्षेत्र के प्रीतम पुरवा निवासी अमित कुमार, हरिपुरवा निवासी सुशील कुमार, पढुआ थाना इलाके के गांव टापर पुरवा निवासी छोटकन्ने, बिनौरा निवासी नासिर और थाना मंझगई के छब्बापुरवा निवासी हसीब को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। चोरी की गई भैंस और एक छोटा हांथी पिकअप भी बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के अलावा एसआई जुबेर अहमद, हेड कॉन्स्टेबल बसं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.