हमीरपुर, मार्च 21 -- हमीरपुर। मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम बिहूंनी खुर्द में शनिवार सुबह भैंस चराने गए युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्राम बिहूंनी खुर्द निवासी 30 वर्षीय मनीष पुत्र बृजकिशोर भैंस चराने के लिए मौदहा की नहर पटरी पर गया था। परिजनों के अनुसार मनीष को मिर्गी के दौरे की शिकायत थी। भैंस चराते समय अचानक मनीष को दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर नहर में जा गिरा। घटना को देख वहां खेल रहे बच्चों ने तुरंत खेतों में काम कर रहे लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। तब तक 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनय कुमार व चालक राजेश भी पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से मनीष को नहर से बाहर निकाला और उसके चाचा रामकिशन के साथ सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.