भैंस चराने के विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रमुआपुर गांव निवासी दुजई 15 मई को जंगल में जानवर चराने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी श्रीराम की भैंस ने उन्हें पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद श्रीराम ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल दुजई को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उन्हें वापस घर ले आए। बाद में उनका इलाज लखीमपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.