भैंस खरीद के बहाने रची एक लाख की लूट, मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 29 -- लक्सर, संवाददाता। पुलिस ने एक लाख रुपये की लूट के मामले में मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर दस हजार रुपये बरामद किए हैं। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी निवासी इमरान ने 20 जुलाई को कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई को चार अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लूट की पूरी साजिश एक महिला ने रची थी। पुलिस ने मंगलवार को लक्सर क्षेत्र से ग्राम कुआं खेड़ा निवासी कविता को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.