शामली, मार्च 17 -- कांधला। पूर्वी यमुना क्षेत्र निवासी रूपेश प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बताया कि असदपुर जिडाना गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें संपर्क किया और भैंस के बढ़िया दूध देने का वादा किया। लालच में आकर उन्होंने एक लाख रुपये नकद देकर भैंस खरीद ली। लेकिन घर पहुंचने के बाद भैंस की दूध क्षमता बेहद कम निकली, जो महज 2-3 लीटर प्रतिदिन ही दे रही है।जब रूपेश ने पशु व्यापारी से शिकायत की तो आरोपी ने उन्हें टालना शुरू कर दिया और बाद में अपना फोन भी बंद कर लिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रूपेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...