बस्ती, अप्रैल 9 -- बभनान (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित पैकोलिया पाली गांव में बुधवार की सुबह भैंस को पीटने के विवाद में एक बुजुर्ग को उसके भाई, उसकी पत्नी और भतीजे ने लाठी और ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।पैकोलिया पाली गांव निवासी तिलकराम (60) बुधवार की सुबह 8:30 बजे अपनी भैंस को मारपीट रहे थे। उनके भाई घनश्याम, उसकी पत्नी मंजू और पुत्र सिद्धार्थ ने उन्हें रोका। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घनश्याम, मंजू और सिद्धार्थ ने तिलकराम को लाठी और ईंट से मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल सीएचसी गौर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.