गोरखपुर, मई 21 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के पिड़हनी गांव में भैंस को चारा खिलाने के दौरान हुए विवाद में वृद्ध को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिड़हनी गांव निवासी 90 वर्षीय कोदई मल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी जमीन पर बंधी भैंस को चारा खिला रहे थे। तभी गांव के सन्नी गुप्ता पुत्र रामाज्ञा गुप्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सन्नी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बुचिया देवी पत्नी रामाज्ञा एवं गीता गुप्ता पुत्री रामाज्ञा ने भी लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वृद्ध ने बताया कि हमले में उनके हाथ, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभ...