भभुआ, अप्रैल 2 -- रामपुर। थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के पास भैंस के हमले से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार राम अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी अमिरचंद्र राम का पुत्र है। वह अपनी बेटी को पढ़ने के लिए बिक्रमगंज हॉस्टल में छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भैंस ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीएचसी से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...