आगरा, मार्च 26 -- सिढ़पुरा कस्बे के एक नौजवान ने पशु पालन और उसके दूध बिक्री को ही अपना स्टार्टअप बनाया। सीमित संसाधनों के साथ पहले दो भैंस एक गाय से पालन कर दूध का काम शुरू किया। अब कई पशुओं का पालन करते हैं। अब उसी आमदनी से एक नई चमचमाती कार खरीदने का सपना पूरा किया। यहां के 22 वर्षीय युवा आकाश ने यह साबित कर दिखाया कि यदि लगन और मेहनत हो, तो छोटे स्तर से शुरू किया गया कार्य भी बड़े सपनों को साकार कर सकता है। साइंस ग्रेजुएट आकाश ने नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय पशुपालन को अपना व्यवसाय चुना। शुरुआत में उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ दो भैंस और एक गाय से काम शुरू किया। नियमित देखभाल और समर्पण के बल पर आज उनके पशुओं से प्रतिदिन 20 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है, जिसे बेचकर वे अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम हाल ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.