शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तिलहर क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में भैंस की रस्सी गले में फंसने से ग्रामीण की मौत हो गई। भैंस के अचानक भागने से वह कुछ दूर तक घसीटते चले गए, जिससे गले में फंदा कस गया और उनकी जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हुसैनपुर कबरा गांव निवासी अरविंद कुमार के अनुसार उनके चाचा 50 वर्षीय द्रोण कुमार सुबह तड़के घर के बाहर बंधी भैंस को खोल रहे थे। इसी दौरान भैंस अचानक घबरा कर भाग खड़ी हुई। भैंस की रस्सी द्रोण कुमार के गले में फंस गई और वह उसके साथ घसीटते चले गए। कुछ दूर तक घसीटे जाने से रस्सी का फंदा गले में कस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और किसी तरह भैंस को रोककर द्रोण कुमार को छुड़ाया। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.