खगडि़या, दिसम्बर 15 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के बुच्चा पंचायत स्थित बुच्चा में कोसी नदी घाट पर रविवार को डूबकर एक पशुपालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सरसावा गांव निवासी घोघल यादव के 29 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची मानसी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह सरसवा से बुच्चा गांव कोसी नदी में भैंस का पूंछ पकड़कर के कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी के दौरान बुच्चा घाट से पहले ही युवक का हाथ भैंस से छूट गया। मौके पर ही पशुपालक की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.