बदायूं, अगस्त 5 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली निवासी विमला देवी पत्नी जितेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में भैंस और बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार को भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...