अयोध्या, अप्रैल 6 -- मवई, अयोध्या। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा सिपहिया की रहने वाली मालती देवी (47) की भैंसों के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्मार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि विगत 29 मार्च को महिला मालती मवेशियों को चराने गई थी। इसी दौरान अचानक दो भैंसों के हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद पांच अप्रैल की दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया। मालती देवी के पति स्वर्गीय जगदेव प्रसाद यादव का निधन पहले ही हो चुका था। ऐसे में अब उनकी मौत के साथ ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे एक अविवाहित पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनके सिर से माता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.