भैंसों के विवाद में महिला का हाथ टूटा, डीएम से गुहार
बांदा, जून 27 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर केशरूवा की महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है हाथ टूट गया है। पीड़िता सुनैना पत्नी रामजी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया 22 जून को दोपहर 3:30 बजे भैंस पड़ोसी की भैंस से लड़ गई थी, जिसके बाद वह अपनी भैंस को बांधने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने गिरवां थाने पहुंची, जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, जिला अस्पताल में उसे समय पर इलाज नहीं मिला। पहले रात में एक्स-रे न होने का हवाला देकर उसे वापस भेज दिया गया। अगले दिन भी उसे इलाज के लिए अलग-अलग अधिकारियों के आदेश लाने को कहा गया। पीड़िता ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.