सहारनपुर, मई 3 -- सहारनपुर, सवाददाता। कोतवाली मंडी पुलिस ने अवैध रूप हो रहे पशु कटान के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार कुंतल मांस, पशु कटान के उपकरण और चार छुरियां बरामद की हैं, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। शुक्रवार रात कोतवाली मंडी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कमेला कॉलोनी स्थित आजाद कॉलोनी में एक गोदाम से आवाज सुनाई दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बहार अहमद उर्फ कालू, तमकीन, कासिफ और मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का सरगना औरंगजेब मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.