लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- कोतवाली क्षेत्र के शंकरी गौढ़ी गांव से एक व्यक्ति की घारी में बंधी दो भैंसें चुराकर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पीछा करके धर दबोचा। उनके कब्जे से दोनों भैंसें बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निघासन कोतवाली की झंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के शंकरी गौढ़ी गांव निवासी मुल्लू के घर के पास बनी घारी में बंधी दो भैंसें सोमवार रात करीब 12 बजे चोर खोल ले गए। भैंसों के पैरों की आहट होने पर मुल्लू ने शक के आधार पर घारी में जाकर देखा तो भैंसें गायब मिलीं। उसने भैंसों के खुरों के साथ ही इंसानी पैरों के निशानों को देखते हुए पीछा करने के साथ ही आसपास के गांवों में अपने परिचितों को सूचना दे दी। इस पर तमाम ग्रामीण उसके साथ आकर चोरों की तलाश में जुट गए।चोरों का पीछा करते ग्रामीणों ने पढ़ुआ थाने के बिनौ...