भैंसुर व भतीजे पर मारपीट और 50 हजार चोरी का आरोप
गुमला, जून 6 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत स्थित पुरनाटोली निवासी रेखा देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने भैंसुर बलराम महतो, भतीजा गुड्डू और अनुज कुमार महतो पर मारपीट और घर से 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपित उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे करमदयाल महतो के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। घायल करमदयाल महतो का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल करने का आरोप,थाना में शिकायत दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.