मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। थाना क्षेत्र के भैंसा रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुरेशियों वाले कब्रिस्तान के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। शव की तलाशी के दौरान जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादरपुर निवासी सुनील बालियान पुत्र सतवीर के रूप में हुई। बताया गया कि सुनील बालियान मवाना शुगर फैक्ट्री में केन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और शुगर मिल के पास डॉक्टर फराहिम क्लीनिक के समीप किराये के मकान में रहता था। साथी कर्मचारियों के अनुसार सुनील ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक अपनी ड्यूटी पूरी की थी। इसके बाद वह भैंसा रोड स्थित घटनास्थल तक कैसे पहुंचा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.