मेरठ, मई 31 -- ग्राम भैंसा में 29 मई की रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में मवाना पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भैंसा में हुई मारपीट एवं हवाई फायरिंग की घटना से जुड़े पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आमिर पुत्र कय्यूम (35), असद पुत्र सलीम (36), तस्लीम पुत्र हफीज (38), समद पुत्र कुर्बान (18) तथा रिशाद पुत्र कय्यूम (29) निवासी ग्राम भैंसा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: शराब के नशे में पांच गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी रिशाद क...