भैंसा मार्ग पर सुलगता कचरा: बदबू और धूएं से दम घुटने को मजबूर स्थानीय लोग
मेरठ, मई 17 -- मवाना नगर पालिका परिषद मवाना की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली ने भैंसा रोड क्षेत्र को 'जहरीला कूड़ाघर' बना दिया है। वर्तमान में पूरे नगर का कूड़ा केवल भैंसा रोड स्थित डंपिंग स्थल पर डाला जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र के चारों ओर घनी आबादी और कॉलोनियां बसी हुई हैं। इससे हजारों लोगों का जीवन सीधे तौर पर खतरे में पड़ गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि गर्मी शुरू होते ही कूड़े के ढेरों में लगातार आग लगाई जा रही है या स्वतः आग लग रही है। पिछले एक माह में चार बार आग लग चुकी है, जिससे उठने वाला जहरीला धुआं लोगों के फेफड़ों में जहर घोल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। नगर का समूचा कूड़ा एक ही स्थान पर डंप किए जाने से यहां के हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.