रुडकी, मार्च 1 -- कांवड़ पटरी मार्ग पर कलियर-धनौरी के बीच रेत से भरी भैंसा बुग्गी से बाइक टकराने के कारण एक युवक घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार शहजाद निवासी ज्वालापुर अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कलियर और धनौरी के बीच पहुंचा, सामने से आ रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक रेत से भरी भैंसा बुग्गी से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.