बिजनौर, अप्रैल 14 -- नांगल सोती। भैंसा बुग्गी पलटने से घायल हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कई दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को नांगल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह निवासी गौसपुर अपने घर से भैंसा बुग्गी लेकर अपने खेत पर जा रहा था। तभी उसकी भैंसा बुग्गी अचानक पलट गई, जिससे सुरेन्द्र बुग्गी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिजनौर ले गए, सोमवार को सुरेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.