सहारनपुर, फरवरी 28 -- भैंसा-बुग्गी और दीवार के बीच फंसने से गांव नसरुल्लागढ़ निवासी अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार को गांव नसरुल्लागढ़ निवासी परमजीत राणा ने बताया कि गांव निवासी पाती पुत्र रोढ़ा (55वर्ष) भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को पाती अपनी बुग्गी से पड़ोस के गांव में मिट्टी ढुलाई करने गया था। मिट्टी से भरी बुग्गी को खाली करते समय अचानक भैंसा पीछे की ओर हट गया। इससे पाती बुग्गी और दीवार के बीच फंसकर गंभीर घायल हो गया। बताया कि परिजन घायल हालत में पाती को हरियाणा के मुलाना स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां शनिवार को इलाज के दौरान पाती ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.