मेरठ, अप्रैल 24 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता के साथ मवाना भैंसा टोल पर अभद्रता की गई। संगठन के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अनेक कार्यकर्ता मवाना थाना पहुंचे और कार्यवाहक थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। टोल पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता भैंसा टोल पर आंदोलन शुरू कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का कार्यकर्ता भैंसा नावेद रात्रि करीब 12 बजे अपने घर से मेरठ के लिए जा रहा था वह जैसे ही भैंसा टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर टोल प्लाजा पर तैनात मुबारिकपुर निवासी सचिन व अजय हर समय शराब का नशा किये रहता हैं। कार्यकर्ता भैंसा नावेद ने अपने संगठन का परिचय देते हुये कहा कि व...