शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। होली के अवसर पर शहर की करीब तीन सौ साल पुरानी परंपरा के तहत बुधवार को बड़े लाट साहब का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। चौक कोतवाली से भैंसा गाड़ी पर सवार होकर लाट साहब शान से शहर भ्रमण के लिए निकले। जुलूस को देखने के लिए सड़कों और छतों पर दस हजार से अधिक की भीड़ उमड़ी रही। करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल, रंग-गुलाल और जूतों से लाट साहब का पारंपरिक स्वागत किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर करीब तीन हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी लगातार जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते रहे, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे आयोजन की निगरानी की जाती रही।-फूल, रंग और जूतों से हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.