बगहा, मार्च 2 -- बगहा/भितहा,नप्र/ एप्र। घर के पास सरेह में खर काटने जा रही महिला पर भैंस ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची भितहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के मचहा पंचायत के बैरटवा गांव निवासी रुदल पासवान की पत्नी मु.रामवती देवी( 50)घर के पास सरेह में खर काटने जा रही थी। इसी दौरान उसके खेत में एक लावारिस भैंसा फसल को नुकसान कर रहा था । इसके बाद महिला ने भैंसे को खेत से भागना चाहा। इतने में भैंसा ने महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला मु.रामवती देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.