मेरठ, मई 25 -- सोहराबगेट बस अड्डे का निर्माण पीपीपी मॉडल पर बसपोर्ट के रूप में किया जाना है। इसके लिए बस अड्डे को खाली किया जा रहा है। यहां से संचालित होने वाली बसों को खड़ा करने के लिए जहां लोहियानगर में जमीन दी गई है, वहीं बसों की वर्कशॉप दिल्ली रोड स्थित भैंसाली मेट्रो स्टेशन के पास जमीन दे दी है। खराब बसों की मेंटीनेंस इसी वर्कशॉप में की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक ठेकेदार फर्म बसपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू कर देगी। प्रदेश सरकार ने गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- भैंसाली मेट्रो स्टेशन के पास बनेगी सोहराबगेट डिपो की वर्कशॉप इस अड्डे को बसपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। बस अड्डे को चार मंजिला बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर से बसों का संचालन होगा तो वहीं ऊ...