शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मिर्जापुर कलान क्षेत्र को हर वर्ष गंगा की बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में भैंसार बांध के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से भैंसार बांध को फर्रुखाबाद जिले की सीमा स्थित ढाई घाट तक बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि इससे कलान तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों को स्थायी राहत मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि गंगा की बाढ़ से हर वर्ष कलान तहसील का बड़ा हिस्सा प्रभावित होता है। इससे किसानों की हजारों बीघा फसलें नष्ट हो जाती हैं और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भैंसार बांध पर्याप्त दूरी तक नहीं होने के कारण बाढ़ का पानी आसानी से आबादी और कृषि क्षेत्रों में पहुंच जाता है।

सरकारी निर्णय का आग्रह हरिप्रकाश वर...