शामली, मार्च 30 -- थाना भवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में रविवार सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव के पूर्व प्रधान इरफान का अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके इंतिकाल की खबर मिलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में गमगीन माहौल बन गया। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया और हर आंख नम नजर आई। इरफान रविवार सुबह अपने घर पर ही थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस आकस्मिक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नमाज-ए-जनाजा अदा किए जाने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिश, डॉ. आसिफराव आजाद, राव अदनान, मुखिया हाजी तुफैल, अनीस राणा, डॉ. अजमल समेत आसपास के कई गांवों के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.