गोपालगंज, अगस्त 10 -- गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के भैंसही गांव में गंडक नदी में शनिवार को डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह बलुही गांव के समीप नदी पुल के पास स्थित छठ घाट से बरामद कर लिया गया। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान मांझागढ़ थाने के ही भैंसही गांव के बद्री यादव के 30 वर्षीय बेटे चिन्टू यादव के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: चंवर में मिला अज्ञात युवक का शवमामले की जांच मामले में मृतक के पिता ने थाने में पांच लोगों पर मारपीट कर गंडक नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को वह गंडक नदी के समीप भैंस चरा रहे ...