भेड़ प्रजनन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1.25 करोड़ रूपये स्वीकृत
लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में भेड़ तथा ऊन विकास योजना के तहत भेड़ प्रजनन सुविधाओं का प्रसार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार जिला योजनाओं के जिलेवार/योजनावार परिव्यय निर्धारण के बाद स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित कराते हुए यथावश्यकता संबंधित जिलों की जिला योजना समिति का कार्योत्तर अनुमोदन प्राप्त किए जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग का होगा। यह भी पढ़ें- कृत्रिम गर्भाधान योजना के लिए 02 करोड़ रूपये स्वीकृत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.