देहरादून, मार्च 18 -- हरिद्वार। हरिद्वार में भेल से सटी कालोनी सुभाष नगर में गुलदार नजर आया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां सुभाष नगर की बी 11 गली में गुलदार जंगल से निकलकर घरों के बाहर चहल कदमी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। थोड़ी देर तक गुलदार जाने का रास्ता ढूंढता रहा लेकिन जब गली के कुत्ते लगातार भौंकते रहे तो गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। रिहायशी इलाके में घरों के बाहर गुलदार को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग वन विभाग से गुलदार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल ये इलाका भेज से लगा हुआ है। जबकि भेल के दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.