हरिद्वार, दिसम्बर 3 -- भेल परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए नगर प्रशासक संजय पंवार की पहल पर बुधवार शाम को संपदा विभाग के सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सेक्टर-1 के व्यापारियों ने पूर्व की भांति आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, मार्केट बिल्डिंग की मरम्मत करने और शौचालय व्यवस्था सुधारने की प्रमुख मांगें रखीं। नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में 'धर्मनगरी स्वच्छता-क्लीन जनपद' अभियान चल रहा है, जिसमें भेल की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भेल परिसर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ व्यापारियों का सहयोग भी आवश्यक है। बैठक में व्यापारियों की शिकायतें और आवश्यकताएं सुनने के बाद नगर प्रशासक ने उनके समाधान के लिए संपदा विभाग के संबंधित अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.